खुशहालनगर। घुघली थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों से नहर में अज्ञात शव मिलने से लोगों में सनसनी फैली हुई है। सोमवार को भी बेलवा टीकर-सोनबरसा मार्ग स्थित नहर में उतराया हुआ अज्ञात पुरुष का शव मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी गई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह बेलवा टीकर-सोनबरसा मार्ग स्थित नहर में लोगों ने एक और शव को उतराया हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव कब्जे लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है। इस संबंध में एसओ सूरज कुमार ने बताया कि सोमवार को मिले अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।