फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तहसील स्तरीय वाॅलीबाल में डीएवी की बेटियां चैंपियन

विज्ञापन
जीजीआईसी पनियरा में विजेताओं को सम्मानित करते डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा।
विज्ञापन
पनियरा। बुधवार राजकीय बालिका इंटर काॅलेज परिसर में तहसील स्तरीय माध्यमिक वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग से कुल 11 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। अंडर 19 बालिका वालीबॉल में डीएवी नारंग इंटर काॅलेज घुघली की बेटियां चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

डीएवी ने मेजबान जीजीआईसी पनियरा को पराजित किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। संबोधन में कहा कि खेल ऐसे माध्यम बन कर उभरे हैं जिनकी सहायता से विद्यार्थी अपने कॅरिअर को तरक्की की तरफ मोड़ सकते हैं। माध्यमिक खेल स्पर्धाओं का दौर जिले में प्रभावी है। बुधवार सदर तहसील की वाॅलीबॉल स्पर्धा का आयोजन माध्यमिक खेल सचिव अजय श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित किया गया। बालिका वर्ग में डीएवी ने पनियरा को तीन सेट की पारी में 3-0 से पराजित कर पूरे दमखम से खिताब पर कब्जा किया। अंडर-19 बालक वर्ग में जीजीआईसी पनियरा ने 2-1 से महराजगंज इंटर काॅलेज को पराजित किया। अंडर-17 बालक वर्ग में दल सिंगार इंटर कालेज ने संत लाल इंटर कालेज देवीपुर को पराजित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ईओ पनियरा तो संचालन दिनेश गुप्ता ने किया। विजेता टीम को पुरस्कार डीआईओएस ने दिया। मनोज कुमार गौड़, अनमोल यादव, अजय सिंह, प्रवीण नायक, अजय मिश्रा, रामकेश, दिलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद स्तरीय वालीबॉल आयोजन नौ सितंबर को मरियम इंटर काॅलेज सिसवां में आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें