महराजगंज। सभी परिषदीय स्कूलों में आज से शिक्षक-अभिभावक बैठक का क्रम शिक्षा महानिदेशक स्तर से जारी आदेश क्रम में प्रारंभ होगा। इसकी सफलता के लिए सीडीओ अनुराज जैन ने ब्लाॅकवार सभी खंड विकास अधिकारियों और बीईओ को ब्लाक अनुश्रवण अधिकारी नामित करते हुए बुधवार पत्र जारी किया।
शिक्षा महानिदेशक स्तर से बेसिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए शिक्षक- अभिभावक बैठक के निर्देश हैं। बैठक की सफलता और आख्या रिपोर्ट के लिए अनुश्रवण अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। प्रत्येक स्कूल में बैठक की फोटो प्रेरणा पोर्टल के एसएमसी माड्यूल पर अपलोड करनी होगी।
एआरपी व एआरजी को जिम्मेदारी : आदेश के मुताबिक, सभी एआरपी को तीन न्याय पंचायत तो एआरजी को तीन ब्लाॅकों के 10-10 स्कूल, जिला समन्वयकों को तीन ब्लाॅक छह स्कूल, बीएसए ओ चार ब्लाक के चार स्कूल और डायट प्राचार्य को दो ब्लाक के 4 स्कूलों का दायित्व सौंपा गया है। सीडीओ अनुराज जैन ने बताया कि शिक्षा महानिदेशक स्तर से प्राप्त पत्र के क्रम में आज से सात सितंबर तक जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक बैठक सात सितंबर तक होंगे। सभी की जिम्मेदारी तय कर आदेश जारी किया गया है।