महराजगंज। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को बालिका फुटबॉल के मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए चयनित किया गया। पैर की फुर्ती व गोल पर ध्यान केंद्रित रखना चयन का आधार बना। कुल सात बेटियों का चयन किया जो मंडलीय टीम के ट्राॅयल में हिस्सा लेंगी। सात बेटियों का चयन जिला क्रीड़ा अधिकारी के निर्देशन में पूरा हुआ।
खेल निदेशालय के निर्देशन में शनिवार सीनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बालिकाओं का चयन किया गया। मंडलीय टीम का चयन रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा।
एक अगस्त से पांच अगस्त तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता वाराणसी में होगी। प्रदर्शन के आधार पर श्वेता, आशिया खातून, गोल्डी गोंड़, शिल्पा यादव, वसुंधरा चौहान, नीलम को चयनित किया गया। संवाद