महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटर की इंप्रूवमेंट परीक्षा बेहद सख्ती के साथ होंगी। 20 जुलाई को शहर के महराजगंज इंटर कॉलेज में होने वाली परीक्षा में 712 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुबह की पाली में हाईस्कूल और शाम की पाली में इंटर की परीक्षा होगी।
यूपी बोर्ड में कम अंक पाने वाले परीक्षार्थियों के लिए विभाग इंप्रूवमेंट परीक्षाएं करा रहा है। माध्यमिक शिक्षा सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को निर्देश जारी किए है। हाईस्कूल में इस बार 337 परीक्षार्थी इंप्रूवमेंट परीक्षा देंगे, जबकि इंटरमीडिएट में 375 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक होगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा शाम की पाली में इसी दिन दोपहर दो बजे से 5 : 15 बजे तक होगी। इसके लिए जिले के महराजगंज इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षार्थी विभागीय वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
केंद्र पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक व निरीक्षकों के अलावा अन्य बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, पेजर व इलेक्ट्राॅनिक्स उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा कक्षों में वाइस रिकार्डर युक्त सीसी कैमरे व राउटर क्रियाशील रहेंगे। केंद्र व्यवस्थापक, बाह्रय केंद्र व्यवस्थापक, व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बंडल खोले जाएंगे।
-डाॅ. सुजीत चौधरी, प्रधानाचार्य, महराजगंज इंटर काॅलेज