फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 182 विद्यालयों पर लटक रहे खतरे के तार..18 हजार नाैनिहाल संकट में

Wed, 23 Jul 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 182 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रहे हैं। इससे हर समय खतरा बना रहता है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 18 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं रोजाना उस अनदेखे खतरे के साए में स्कूल पहुंचते हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का रूप ले सकता है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने इस समस्या को लेकर चार माह पहले बिजली विभाग को पत्र भेजा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जानकारी के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय मोहद्दीनपुर में 315 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस विद्यालय के मुख्य गेट के ठीक बगल में एक ट्रांसफाॅर्मर लगा है, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चों को इस ट्रांसफाॅर्मर के पास से गुजरना पड़ता है, जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना घटने का खतरा बना रहता है। प्रधानाध्यापक कुशुम गुप्ता ने बताया कि इस समस्या को लेकर विद्युत विभाग, बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हर दिन बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं।
विज्ञापन

अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा हादसा हो सकता है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा खुर्द में करीब 77 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इस विद्यालय के परिसर के ठीक ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। बच्चों के अभिभावकों में लगातार यह डर बना रहता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें