फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेहतर मुकाम के लिए अखाड़े में पसीना बहा रहे चंद्रशेखर

Wed, 23 Jul 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा के ग्राम पंचायत सतगुर के चंद्रशेखर कुश्ती में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर मुकाम हासिल करने के प्रयास में हैं। जिला, मंडल के अलावा नेपाल में चंद्रशेखर ने कुश्ती में बेहतर प्रदर्शन किए हैं।
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने बताया कि वर्ष 2005 से कुश्ती लड़ना शुरू किया। गांव सतगुर में बने एक साधारण अखाड़े में पहली बार कुश्ती लड़ा। सोनबरसा गांव के भोला चौहान से मुलाकात हुई जो मुजुरी गांव के रसूलपुर में एक अखाड़ा चलाते हैं। भोला चौहान ने प्रशिक्षण देना शुरू किया। कुछ समय बाद चंद्रशेखर की मुलाकात जिला केसरी जितेंद्र चौहान से हुई। उन्होंने मुजुरी में सिंचाई डाक बंगला के पास बनी व्यायामशाला में प्रशिक्षण देना शुरू किया। इस व्यायामशाला में चंद्रशेखर को कुश्ती की बारीकियां सीखने का मौका मिला।
अपनी प्रतिभा के दम पर चंद्रशेखरन वर्ष 2011 और 2016 में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में भी वह प्रथम स्थान हासिल कर चुके हैं। चंद्रशेखर ने बिहार, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, बनारस, अयोध्या, गोरखपुर और नेपाल जैसे विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें