फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डगरूपुर संपर्क मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त, रूट डायवर्ट

Sun, 07 Jul 2024 06:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग देवेंद्र मणि बताया कि रमगढ़या पुल से डगरूपुर संपर्क मार्ग पर निर्मित पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। यातायात के लिए असुरक्षित है। इस पर यातायात प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता निर्माण खंड ने यातायात के वैकल्पिक रूट को साझा करते हुए अवगत कराया गया है कि सीहाभार डगरूपुर की तरफ से आने वाले वाहन जो रमगढ़वा होते हुए इस पुल को पार कर मंगलापुर होते हुए सीधे बरगदवां पहुंचते थे, वे अब डगरूपुर से रमगढ़वा की तरफ न आकर सीधे पड़ियाताल की तरफ जाकर नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग के माध्यम से बरगदवां, नौतनवां की तरफ जाएंगे।
इसी प्रकार नौतनवा बरगदवां की तरफ से आने वाले वाहन जो मंगलापुर होते हुए इस पुल को पार कर रमगढ़वा, डगरूपुर, सीहाभार की तरफ जाते थे वे बरगदवां से ठूठीबारी की तरफ जाकर पड़ियाताल से दाहिने पड़ियाताल-डगरूपुर-सीहाभार- शीषगढ़-कचरहिया मार्ग से रमगढ़वा, डगरूपुर आदि की तरफ जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें