फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आमने-सामने की टक्कर में साइकिल सवार की मौत, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया क्षेत्र में शनिवार की शाम शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी बनी हादसों की वजह
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बाईपास के समीप साइकिल और बाइक की टक्कर में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, बड़हरामीर गांव निवासी शैलेंद्र भारती (35) पुत्र श्रीचंद भारती शनिवार की शाम साइकिल से सिंदुरिया चौराहे से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बाईपास के समीप पहुंचे, सामने से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार शैलेंद्र भारती और बाइक पर सवार आशीष (25) पुत्र रामविलास और सूरज (24) पुत्र नरसिंह निवासी पिपरा बाबू वार्ड नंबर-8 सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंदुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद शैलेंद्र भारती को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायल युवकों का उपचार जारी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल और साइकिल को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। शैलेंद्र भारती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें