फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कारगिल विजय दिवस पर निकाली साइकिल रैली

Sun, 27 Jul 2025 06:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/खनुआ। 22वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज की ओर से रविवार को कारगिल विजय दिवस की स्मृति में आज फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व शक्ति सिंह ठाकुर, कमांडेंट 22वीं वाहिनी ने किया। 85 जवान रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन

साइकिल रैली वाहिनी मुख्यालय से आरंभ होकर चौराहा चौक रोड रामपुर होते हुए पुनः वाहिनी मुख्यालय पर संपन्न हुई। रैली के दौरान जवानों ने शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम का परिचय दिया।
एसएसबी 66वीं वाहिनी की ओर से कारगिल विजय दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट विप्लव दौलागंज ने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय से अंतरराष्ट्रीय सीमा रोड सुंडी तक साइकिल रैली निकली। इस दौरान उप कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी, उप कमांडेंट अमित शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें