फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के बीच निकली मां बनैलिया की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों के बीच निकली मां बनैलिया की शोभायात्रा
विज्ञापन

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में ट्रॉली पर विराजमान रहीं बालिकाएं, जयघोष से गूंजा शहर
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। मां बनैलिया मंदिर के 31वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार सुबह ढोल-नगाड़ों के बीच मंदिर प्रांगण से माता के जयघोष के साथ नगर भ्रमण के लिए मां बनैलिया की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कोरोना के नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने भाग किया। शोभायात्रा में रथ पर सजाई गई मां बनैलिया एवं मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में ट्रॉली पर विराजमान बालिकाओं की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। मां बनैलिया की प्रमुख झांकी के पीछे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की टोली भजन-कीर्तन करते हुए जयकारा लगाते चल रही थी। जिनके आस्था भरे जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
शिव-पार्वती की वेशभूषा में कलाकारों द्वारा किए जा रहे शिव तांडव को देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए, वहीं बग्गी पर विराजमान प्रभु श्री राम एवं मां सीता की झांकी मनमोहक रही। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर तोरणद्वार बनाकर स्वागत एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। मां बनैलिया मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा खनुआ चौराहा, गांधी चौक, जयहिंद चौराहा, अस्पताल तिराहा, जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, काली मंदिर रोड, पुरानी नौतनवां चौराहा, स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची। यहां मां की भव्य आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर समिति के उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, प्रबंधक ऋषिराम थापा, पुजारी जितेंद्र पांडेय, यमलाल लम्साल, सूर्यनारायण, पवन, दयाराम जायसवाल, दुर्गा मद्धेशिया, दीपक कुमार, चंद्रशेखर, महेश सिंह, कृष्ण मुरारी जायसवाल, राहुल वर्मा, राजेश अग्रहरि और अशोक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा व सामूहिक कन्या विवाह का स्थगित
लक्ष्मीपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण लक्ष्मीपुर में शिव सेवा समिति उत्तर प्रदेश रजि. की ओर से आयोजित शोभायात्रा व कन्याओं का सामूहिक विवाह को आदर्श आचार संहिता व कोरोना के प्रभाव के कारण स्थगित कर दिया गया है। समिति के प्रबंधक राकेश पांडेय ने बताया कि हर वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर धूमधाम से शिव बरात व कन्याओं का विवाह कराया जाता है, लेकिन इस वर्ष कोरोना के बढ़ते संक्रमण और विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस कार्यक्रम को इस वर्ष स्थगित कर दिया गया है। बैठक कर समिति ने यह निर्णय लिया है। एसडीएम नौतनवां रामसजीवन मौर्य ने बताया कि आदर्श आचार संहिता व कोविड के कारण सामूहिक कार्यक्रम पर रोक लगी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें