फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मशीन का ट्यूब ब्लॉट होने से सीटी स्कैन की सेवा ठप

Sun, 27 Jul 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल की सीटी स्कैन की सेवा शनिवार दूसरे दिन भी बाधित रही। शुक्रवार को सीटी स्कैन मशीन की ट्यूब ब्लॉस्ट होने के कारण जांच की सुविधा बंद हो गई थी। ट्यूब न पहुंचने के कारण यह सेवा दूसरे दिन भी नहीं बहाल हो सकी जिससे जांच को पहुंचे मरीजों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर रोज 50 से अधिक रोगी जांच सुविधा का लाभ लेते हैं, लेकिन शुक्रवार से इस सुविधा का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा। ऐसा इसलिए हो रहा क्योंकि सिटी स्कैन मशीन का ट्यूब शुक्रवार को अचानक ब्लास्ट हो गया।
शनिवार को भी ट्यूब नहीं बदला जा सका, जिससे सुविधा नहीं शुरू हो सकी। आकाश, तीरथ सीटी स्कैन कराने पहुंचे थे, जिन्होंने बताया कि सुविधा आज नहीं मिल रही जिससे अब बाहर जांच कराना पड़ेगा। मशीन कब सही होगा इसे भी कोई बताने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें