फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद के लिए लगी किसानों की भीड़

Fri, 19 Jul 2024 06:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे पर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर में शुक्रवार को डीएपी खाद वितरित हुई। क्षेत्र के किसान खाद लेने के लिए उमड़े पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे पर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर समिति पर 400 बोरी डीएपी खाद आया है। जरूरतमंंद किसानों को आधार व खतौनी के माध्यम से डीएपी खाद वितरण किया जा रहा है।
क्षेत्र के किसान महेश यादव, रामनारायन, श्याम बिहारी यादव, प्रदीप, अनीश सिंह, राममिलन यादव, रामसमुझ पटेल, राम अजोर, बहादुर आदि ने बताया कि भीड़ के कारण समस्या हो रही है। साधन सहकारी समिति के सचिव धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 400 बोरी डीएपी खाद मिली है। जरूरतमंदों को आधार व खतौनी के माध्यम से दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें