फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी

विज्ञापन
महराजगंज में सड़कों पर दिखी चहल पहल। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में लॉकडाउन फोर के नियमों को कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। गाइड लाइन के अनुसार दुकानें खुल रही हैं। बाजार के साथ सड़क पर भी चहल पहल ज्यादा दिख रही है। वहीं पुलिस भी जिले में जगह जगह जांच करने में लगी है। शुक्रवार को शहर के सक्सेना चौक पर पुलिस सतर्क रही। लोग दुकानों पर जरूरत की सामग्री खरीदते दिखे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर धारा 188 के अंतर्गत 237 लोगों पर मुकदमे पंजीकृत हुए हैं। ईसी एक्ट के तहत 6 मुकदमे, ब्लैक मार्केटिंग के अंतर्गत 4 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। 10485 वाहनों का चालान करने के साथ ही 491 वाहन सीज हुए हैं। उन्होंने बताया कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। यदि बहुत आवश्यक हो तो मास्क/ गमछे से नाक मुंह ढंक कर ही निकलें व सामाजिक दूरी को बनाए रखें। उन्होंने होम क्वारंटीन लोगों के परिजनों व निगरानी समितियों से अपील की है कि उन पर कड़ी नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें