फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा क्षेत्र के मोनी ताल में मिला मगरमच्छ

Sun, 13 Oct 2024 08:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। क्षेत्र के लोहेपार में स्थित मोनी ताल में मगरमच्छ दिखा। इससे लोगों में दहशत फैल गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया।
विज्ञापन

ताल को अनिल कुमार सिंह ने लीज पर ले रखा है। उन्होंने बताया कि मोनी ताल में मछली पाली गई है, जिसमें कहीं से बहकर मगरमच्छों का एक झुंड आ गया है। रविवार की सुबह खेत की तरफ गए कुछ लोगों की निगाह मगरमच्छों पर पड़ी तो आसपास के लोगों को बताया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। मामले की सूचना वन विभाग को दिया गया जिसके बाद वन दरोगा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने एक मगरमच्छ को पकड़ लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। वन दरोगा अशोक सिंह ने बताया कि एक मगरमच्छ को पकड़ लिया गया है। ताल में अभी और मगरमच्छों के होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें