निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के गडौरा के पास रविवार को बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालिका की मौत गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, कड़जा निवासी सच्चिदानंद तिवारी की बेटी अंशिका तिवारी (12) किसी कार्य के लिए साइकिल से गड़ौरा जा रही थी। अभी वह गड़ौरा के पास पहुंची ही थी कि तभी सामने से बालू लेकर तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अंशिका को चपेट में ले लिया, जिससे साइकिल सवार अंशिका की मौत हो गई। मृत अंशिका के भाई बहन नहीं थे। वह परिवार में इकलौती थी। अंशिका के पिता सच्चिदानंद तिवारी का पिछले वर्ष निचलौल शहर के पास ठूठीबारी सड़क पर हुए हादसे में मौत हो चुकी है। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग निकला।
क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया की हादसे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल का जायजा लेते हुए वाहन को कब्जे में ले ली। मामले में परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद