फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीशु मसीह की प्रार्थना में पूरी रात लीन रहे समुदाय के अनुयायी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस : देश-दुनिया में पापों से मुक्ति, सुख और समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। प्रभु यीशु का जन्मोत्सव समुदाय के अनुयायियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार पूरी रात समुदाय के लोग प्रभु की पूजा, प्रार्थना और आराधना में लीन रहे। क्राइस्ट द किंग चर्च के पादरी फादर सोबिन द्वारा बाइबिल का पाठ किया गया। वहीं उन्होेंने पापों से मुक्ति, सुख, शांति और समृद्धि के साथ ही भारत एवं पूरी दुनिया में प्रेम और भाईचारा बने रहने की कामना की।
प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों के समक्ष बाइबल पाठ पढ़कर सुनाते हुए पादरी फादर सोबिन ने कहा कि जब धरती पर पाप और अत्याचार बढ़ गया था तो इसके नाश और मानव जाति के उद्धार के लिए प्रभु यीशु मसीह ने संत मरियम की कोख से जन्म लिया था। उन्होंने कहा कि प्रभु स्वयं ईश्वर होते हुए भी मानव का रूप धारण किए थे ताकि पाप के दलदल में फंसते जा रहे मानव जाति को इससे मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभु के द्वारा प्रेम, दया, क्षमा और विश्वास के दिए गए उपदेश को आत्मसात कर समाज का हर व्यक्ति देश और समाज की भलाई में अपना योगदान दे सकता है। मानव का जीवन पाने का उद्देश्य सेवा ही धर्म होना चाहिए। इस दौरान चेयरमैन गुड्डू खान, पूर्व चेयरमैन नायला खान, राजेश ब्वायड, सिस्टर जूली, सेबास्टि, जयंदी, एस्तेर, जरीन, रिक्की, तॉमस आदि मसीही समुदाय के अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें