फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कमाने गए युवक की सर्प दंश से मौत

Sun, 26 Jun 2016 11:54 PM IST
maharajganj
विज्ञापन
घ्‍टना - फोटो : vinod gupta
विज्ञापन
फरेंदा। भैंसहिया से पंजाब कमाने गए एक युवक की सर्प दंश से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। रविवार को दिन में पंजाब से शव घर आते ही क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


 फरेंदा थाना क्षेत्र भैसहिया के बाबा टोला निवासी दयाशंकर अभी 10 दिन पहले घर से पंजाब कमाने गया था। वहां पर वह ओवरब्रिज बनाने का काम करता था। शुक्रवार की रात में वह काम पर से लौटने के बाद खाना खाकर सड़क के किनारे सो गया। उसे रात में ही सांप ने डंस लिया था। इससे वह बेहोश होकर वहीं पड़ा रहा। सुबह उसका भाई रमाकांत उसको काम पर चलने के लिए बुलाने गया तो देखा कि बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी उसने अपने साथ के लोगों और काम कराने वाले ठेकेदार को दी। लोग उसे स्थानीय अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गांव के शिवनाथ और अमरजीत यादव ने बताया कि अभी 10 दिन पहले ही कमाने गया था। उसके दो बच्चे सुजीत और शनि हैं। पति की मौत का समाचार सुनते ही प्रेममती अचेत हो जा रही थी। रविवार को भाई रमाकांत दयाशंकर का शव लेकर घर पहुंचा। उसका अंतिम संस्कार त्रिमुहानी घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें