फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में भारी मात्रा में शराब व नकदी बरामद

Sat, 28 Jan 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सौनोली में हेरोइन के साथ पकड़ गए अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/लक्ष्मीपुर/पुरंदरपुर। वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को एक जीप से मिले 1 लाख 60 हजार रुपये और चार पेटी अवैध देसी शराब ने पूरे सिस्टम को झकझोर दिया। पता चला कि लाइसेंसी दुकानों में बड़े पैमाने पर नकली शराब खपाई जा रही है। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। ताबड़तोड़ छापे में लाइसेंसी दुकानों के दो मुनीम पकड़े गए।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक फरेंदा व एसओ पुरंदरपुर तथा एसओ फरेंदा व एसओ बृजमनगंज की टीम ने वाहन चालक के निशानदेही पर छापेमारी करना शुरू कर दिया। जिसमें पुरंदरपुर, मोहनापुर, कोल्हुई, हड़ियाकोट, बृजमनगंज व धानी के देसी शराब की दुकानों में छापेमारी की गई। इसके साथ ही दुकान के अनुज्ञापी के पुरंदरपुर चौराहा स्थित आवास पर भी छापेमारी हुई। पूरी छापेमारी के दौरान 20 पेटी अवैध शराब और 1 लाख 60 हजार नकदी बरामद हुई। इसमें करीब एक हजार शीशी लैला व मिस्टर लाइन की नकली शराब होने का अंदेशा जताया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालक व दो मुनीम को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं एसओ पुरंदरपुर की तहरीर पर धोखाधड़ी व हेराफेरी करने तथा साजिश रचने के साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे एसओ पुरंदरपुर द्वारा रानीपुर चौराहा पर वाहन चेकिंग किया जा रही थी। तभी एक जीप में 1 लाख 60 हजार रुपये व चार पेटी अवैध शराब मिली। इसके बाद पुलिस ने चालक पुरंदरपुर निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा से पूछताछ की तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आने लगा। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने आनन फानन आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद व एसओ फरेंदा संजय सिंह, एसओ बृजमनगंज चंद्रेश यादव व एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार की टीम ने वाहन चालक की निशानदेही पर रूक्मिणी जायसवाल व सुबाष जायसवाल की देसी शराब की दुकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। इनमें धानी, बृजमनगंज, कोल्हुई, हड़ियाकोट, मोहनापुर व पुरंदरपुर की दुकानें शामिल हैं। इसी क्रम में अनुज्ञापी के पुरंदरपुर स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई।  
विज्ञापन


धानी के मुनीम जगमुल्लाह और बहदुरी के मुनीम बैजनाथ तथा वाहन चालक ओम प्रकाश विश्वकर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तीनों से पूछताछ जारी है। इस मामले में एसओ पुरंदरपुर की तहरीर पर आबकारी अधिनियम के साथ ही धोखाधड़ी व हेराफेरी करने तथा साजिश रचने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जबकि मामले में टीम में शामिल आबकारी निरीक्षक के साथ ही फरेंदा व बृजमनगंज के एसओ भी वादी हैं। एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार ने इस मामले को गंभीर बताया और कहा कि अभी तमाम दुकानों पर इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिली है। जहां छापेमारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें