फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिन का जल स्तर बढ़ने से हालात बिगड़े 

Wed, 27 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौतनवां क्षेत्र में बघेला नदी का पानी गांव में पंहुचा। गांव से बाहर आते लोग।
विज्ञापन
रतनपुर/अड्डाबाजार /पुरंदरपुर। मंगलवार को भी लगातार पांचवें दिन चकदह गांव के सभी टोले बाढ़ से प्रभावित रहे। बेलहिया तथा घरोही टोले की स्थिति भयावह है। रोहिन नदी का जल स्तर बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। एक प्लाटून पीएसी खराब स्टीमर लेकर राहत कार्य में लगी है, लेकिन अभी तक प्रशासन ने कोई राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई है। भूखे-प्यासे बाढ़पीड़ित दाने-दाने को मोहताज हैं। 
विज्ञापन


नौतनवा ब्लाक के गांव चकदह में बाढ़ का पानी घटने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को फिर रोहिन नदी का जल स्तर बढ़ने लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। किसी के घर में चूल्हा नहीं जला। एक प्लाटून पीएसी स्टीमर लेकर पहुंची। उसके ईंजन में तकनीकी खराबी आने से सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। रुक-रुक कर बंद हो जा रहा है। ग्राम प्रधान पति अब्दुल सत्तार ने बाढ़ पीड़ितों में राशन, भोजन, बिस्किट, माचिस आदि सामग्री का वितरण कराया। तमाम जनप्रतिनिधि बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने चूरा बंटवाया। अशोक वस्त्रालय सोनौली से साड़ी, सूट, बिस्किट वितरित किए गए। भाजपा नेता सदामोहन उपाध्याय लोगों से मिलकर मदद दिलाने को कहा। एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता भी बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे तथा लोगों को हर संभव लाभ दिलाने का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष नौतनवां रामायण यादव मयफोर्स बाढ़ क्षेत्र में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के खालिकगढ टोला कुड़िया, गौहरपुर टोला सेमरहवा व रघुनाथपुर के टोला अमहवा करीमदादपुर में रोहिन नदी के बढ़ते जल स्तर को देख सिंचाई विभाग ने मनरेगा मजदूरों को काम पर लगा दिया है। खालिकगढ, गौहरपुर व रघुनाथ में रोहिन के जलस्तर में वृद्धि से से जगह-जगह कटान तेज हो गया है। इसके कारण मझार क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आने की स्थिति पैदा हो गई है। जबकि गौहरपुर के टोला सेमरहवा में बांध पर रिसाव शुरू हो जाने से लोग सहमे हुए हैं। 

ग्रामीणों को तत्काल राहत दिलाने की मांग ः नौतनवा। हियुवा जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पांडेय ने मंगलवार को प्रदेश के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर कहा है कि जनपद के नौतनवा तहसील में महाव नाला, बघेला नदी एवं रोहिन नदी में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई जगह बांध टूट गया है तथा दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और ग्रामीणों में दहशत है। फसलें डूब चुकी हैं। बाढ़ से घिरे ग्रामीण भूख व प्यास से बेहाल हैं। प्रशासनिक स्तर पर अभी तक कोई सुविधा या सुरक्षा उन्हें उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। उन्होंने भयावह स्थिति देखते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। 

बंद हो सकता है नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग
 बरगदवा। बरगदवा क्षेत्र के नौतनवा ठूठीवारी मार्ग पर सोनिया नाला पुल के बगल में उत्तरी पटरी की मिट्टी बुरी तरह से खिसक रही है। इससे कभी भी मार्ग अवरुद्ध हो सकता है। पिछले साल महाव तटबंध टूटने से महाव व सोनिया  नाला के बीच पड़ने वाला कनरी चकरार रोड पर बना पुल बह गया था। सोनिया नाला पुल के बगल में उत्तर आधी सड़क भी क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन रोक दिया गया था। 
उस पर विभाग ने मिट्टी डलवाकर आवागमन चालू किया था। सोनिया नाले में बाढ़ के कारण फिर मिट्टी खिसक रही है, जिससे कभी भी नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग बंद हो  सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें