वारंटी पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दौड़ा कर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में दो समुदायों में छठ पूजा के विवाद को देखते हुए पुलिस ने 48 लोगों को पाबंद किया था। जमानत न कराने पर एसडीएम ने मंगलवार को गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। रामपुर कला गांव में उत्तर तरफ पोखरा है।
जहां छठ की पूजा की जाती है। पोखरे के दूसरे छोर पर कब्रिस्तान है। छठ पूजा को लेकर दोनों वर्गों के बीच विवाद को देखते हुए कोठीभार पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये से लोगों को पाबंद करने की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है। कोठीभार पुलिस ने सनाउल्लाह, अतिउल्लाह,फैयाज, ओशी अहमद सहित 24 लोगों को पाबंद किया था।
इनमें सतीश यादव, राधे यादव, विजय शर्मा, नीरज, गिरीश शामिल किया था। जमानत न कराए जाने पर उपजिला मजिस्ट्रेट ने 48 लोगों के विरुद्ध वारंट जारी कर दिया। वारंट जारी होने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई है। इस संबंध में उप जिला मजिस्ट्रेट देवेश गुप्ता का कहना है कि जमानत न कराने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।