फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग परीक्षण के आरोप में अल्ट्रासाउंड केंद्र सील

Wed, 26 Apr 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच करते एसीएमओ डाॅ. आईए अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतावल। सूचना के आधार पर डिप्टी सीएमओ डॉ आई ए अंसारी परतावल चौक गोरखपुर रोड स्थित  किराए के मकान में गुपचुप तरीके से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापेमारी कर ताला लगा दिया हालांकि अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद नहीं हुई। लेकिन उससे सम्बंधित तमाम सामग्री मिली।
विज्ञापन


गोरखपुर रोड स्थित नूर क्लिनिक के बगल में बिना बोर्ड के लिंग परीक्षण की शिकायत पर डिप्टीसीएमओ मंगलवार को  परतावल चौक पहुंच गए। लेकिन अल्ट्रासाउंड की दुकान मंगलवार को खुली नहीं थी। परसा बुजुर्ग के हरिलाल सहित कई अन्य मरीजों ने बताया कि उन्होंने अपनी जांच यहीं कराई है। यह भी पता चला कि गुलरिया थाना के निकट सेमरा नंबर 3 निवासी डॉक्टर एमपी सिंह  अल्ट्रासाउंड  करते हैं।

 मकान मालिक की उपस्थिति में जब केंद्र का ताला तोड़ा गया तो अल्ट्रासाउंड मशीन तो नहीं मिली लेकिन अल्ट्रासाउंड जेली प्रिंटर यूपीएस कई डॉक्टर की पर्ची इत्यादि मिल गई। पूछताछ में मकान मालिक ने कुछ भी जानकारी होने से इन्कार किया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि चोरी छिपे कुछ पेशेवर  लोग भ्रूण का लिंग परीक्षण करते हैं जो गैरकानूनी है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें