फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सर मशीन से दबकर दो मजदूरों की मौत

Mon, 26 Oct 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लिंटर लगाकर वापस लौटते समय दो मजदूरों की मिक्सर मशीन में दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर का किल्ली टूटने से मशीन अलग होकर गड्ढे में पलट गई। दो मजदूर उसके नीचे दब गए थे। उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय खुटहा निवासी सुनील साहनी व कुुशहर साहनी पढ़ाई के साथ साथ मजदूरी करते थे। रविवार की रात वह बगल के गांव पोखरभिंडा में एक व्यक्ति के घर की छत का लिंटर करने के लिए गए थे। उनके साथ दस और भी मजदूर थे। रात में लिंटर होने के कारण सभी सोमवार की भोर में करीब चार बजे वहां से घर के लिए निकले। उनके साथ ट्रैक्टर से लगा मिक्सर मशीन भी था।
कुछ मजदूर ट्रैक्टर पर बैठ गए और कुछ मिक्सर मशीन पर। मिक्सर मशीन पर बैठने वालों में सुनील व कुशहर भी शामिल था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक जैसे ही पोखरभिंडा सड़क पर पहुंचा था।
विज्ञापन

उसकी किल्ली टूट गई और मिक्सर मशीन अलग होकर गड्ढे में पलट गई। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उस पर बैठे मजदूरों को मामूली चोट आईं। सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। घर वाले पहुंचे और शव लेकर आए। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें