फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर खेत में लाश फेंकी

Sun, 20 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया है कि यह हत्या जमीन के झगड़े को लेकर हुई है।
विज्ञापन
निचलौल क्षेत्र के ग्राम ढेकाव के सिवान के एक खेत में शनिवार को महिला की लाश मिली। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शिनाख्त की कोशिश कराई। चोट और हालात से हत्या कर लाश फेंकने का आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


ठूठीबारी सड़क से पश्चिम विशुनपुरा चकमार्ग पर परागपुर के राजमंगल के खेत में गांव वालों ने एक विवाहिता का शव देखा। उम्र करीब 24 वर्ष है। चेहरे पर पुराना कटे का निशान है। दाहिने हाथ पर ऊं लिखा हुआ है। विवाहिता के शरीर पर कत्थई रंग का सूट व पीले रंग का सलवार है।

 पुलिस कोे एक जोड़ा लाखानी का नीले रंग चप्पल मिला है। परिस्थितियां कहीं और हत्या कर शव फेंकने की ओर इशारा कर रही थीं। सामूहिक दुष्कर्म का भी मामला हो सकता है। पुलिस ने शव के पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शव का पंचनामा कर परीक्षण के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों की सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें