फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों के ताले तोड़, चोरी

Wed, 22 Jun 2016 12:34 AM IST
mahrajganj
विज्ञापन
चोरी हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार की रात चोरों ने नगर में तीन दुकानों का ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। घटना को लेकर दुकानदारों में नाराजगी है।  दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन



सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला परिषद मार्केट में नीतिश कुमार की बाला जी मोबाइल नाम से दुकान है। रोज की भांति वह सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह दुकान खोली तो देखा की कई मोबाइल, बैट्री व 14200 नकद गायब थे। वहीं कुछ दूरी पर चोरों ने कमालुद्दीन की टोनी इलेक्ट्रानिक्स का ताला तोड़कर अंदर रखा 7500 नकद, तीन लैपटॉप, चार्जर के अलावा अन्य सामान चुरा लिया।

इसके अलावा श्रवण कुमार की राज बिरयानी सेंटर का ताला तोड़कर अंदर रखा चार हजार रुपये नकद, कोल्ड ड्रिंक्स व साउंड बाक्स चुरा लिया। एक साथ तीन दुकानों के ताला टूटने से दुकानदारों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। सुबह जानकारी होने पर  पुलिस पहुंची और खानापूरी कर चलती बनी।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। जिससे चोरी की घटनाएं हो रही हैं। नगर चौकी से कुछ दूरी पर चोरी की घटना पुलिस के गश्त की पोल खुलती है। दस दिन पहले भी चोरों ने जिला परिषद की एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें