फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के शटर तोड़े, नकदी और सामान चोरी

Sat, 24 Dec 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पुरैना में दुकान में चोरी के बाद व्यापारियों ने सड़क जाम कर एसओ की गाड़ी रोकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरैना। घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना चौराहे पर एक ही रात तीन दुकानों में चोरी से लोग दहशत में हैं। दूसरी ओर पुलिस की कार्य प्रणाली से लोगों में गुस्सा है। गुस्साए व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। थानेदार ने दोषी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। 
विज्ञापन


गुरुवार की रात पुरैना चौराहा मुख्य मार्ग के उत्तर तरफ निचलौल मार्ग पर स्थित तीन दुकानों के शटर तोड़ कर चोरों ने लगभग 40 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। अश्विनी फार्मा के मालिक दिलीप मद्धेशिया ने बताया कि उनकी दुकान में रखे 18 हजार नकद, चार एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड और एक मोबाइल और कुछ जरूरी कागजात चोर उठा ले गए। दिलीप ने बताया कि सुबह चार बजे लगभग 100 नंबर पर डायल किया गया मगर किसी ने रिसीव नहीं किया।

पंकज ज्वेलर्स के मालिक गिरिजाशंकर वर्मा ने बताया कि वह छह बजे दुकान बंद कर अपने घर हड़तोडियहा हरखपुरा चले गए।पांच बजे मुझे किसी ने शटर टूटे होने की सूचना दी तो तो वह दुकान पर पहुंचे। देखा कि बॉक्स में रखे छह हजार रुपये चोर उड़ा ले गए थे। चौधरी वस्त्रालय के मालिक गोपी चौधरी ने बताया कि चार बजे भोर में एक टेंपो ड्राइवर ने दुकान का शटर खुले होने की सूचना दी। चोरों ने दुकान में रखें सोलह हजार नकद उड़ा ले गए हैं।
विज्ञापन


चोरी की सूचना से दुकानदार एकत्रित हो गए और कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रमाकर यादव ने सबको समझाया कि पिकेट ड्यूटी के सिपाहियों से पूछताछ करके दोषी को निलंबित किया जाएगा। पांच दिन के अंदर मामले का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने धरना समाप्त किया। सुबास चंद्र पांडेय एडवोकेट जोगेंद्र प्रसाद मनोज कुमार भाजपा नेता दिनेश जायसवाल सुरेश सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें