भैया फरेंदा में चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। शनिवार की रात चोरों ने फरेंदा चौराहे पर स्थित सुर्ती की दुकान में हाथ साफ किया। दुकान में रखा नकदी और अन्य सामान चोर उठा ले गए। चोरी की बढ़ती की घटनाओं ने लोगों के मन में पुलिस की गश्त सवालिया निशान लगा दिया है।
क्षेत्र के लेजार महदेवा निवासी जोगेंद्र भैया फरेंदा चौराहे पर दुर्गा चौधरी के मकान में किराए पर सुर्ती की दुकान करते हैं। वह रोज की भांति दुकान बंद कर शनिवार की रात गांव सोने के लिए चले गए। रविवार की सुबह दुुकान पर पहुंचे तो उनके कमरे का ताला टूटा और सामान तितर-बितर मिला।
जिसकी जानकारी अगल-बगल के लोगों को दी। कमरे के अंदर पहुंचने पर मकान के पीछे के दो दरवाजे टूटे मिले। चोरों ने दुकान में रखा दस हजार नकदी व अन्य सामान उठा ले गए। दुकानदार ने बताया कि दो माह पहले भी चोर दुकान का ताला तोड़ कर बीस हजार ले गए थे।
स्थानीय लोगों में रामप्रताप सिंह, अशोक गुप्ता, कृष्णनाथ मौर्या, दिनेश मद्धेशिया आदि लोगों का कहना है कि पुलिस रोज रात में चौराहे पर खर्राटे मारती है लेकिन गश्त के नाम पर एक भी बार चौराहे पर घूमना मुनासिब नहीं समझते हैं।