सिसवा बाजार। वार्ड संख्या सात में शुक्रवार दोपहर में घुघली मार्ग पर एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के दौरान मकान में घुस गया। ट्रक चालक जख्मी हो गया। जिसे लोगों ने पुलिस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
बताया जा रहा है कि चालक सामान उतार कर कानपुर ट्रक लेकर वापस जा रहा था। कोठीभार थाने के सामने पहुंचा था तभी बाइक सवार को बचाने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर तोता पंसारी के मकान में घुस गया। चालक अनिरुद्ध निवासी कानपुर देहात जख्मी हो गए। परिवार के लोग सुरक्षित हैं।
मिठौरा प्रतिनिधि के मुताबिक शीतलापुर निवासी अजय, अख्तर अली, आदर्श शिशु ज्ञान मंदिर सिन्दुरियां में कक्षा पांच के छात्र हैं। सुबह आठ बजे साइकिल से भागाटार इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे थे। वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। लोगों ने डॉक्टर के यहां पहुंचाया।