फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मजदूर की जान गई

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मजदूर की जान गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवां(महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे नौतनवां के एक मैरिज हॉल के सामने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक बोलेरो खंभे से टकराया गई। बोलेरो सवार एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बृजमनगंज थाना क्षेत्र के 45 वर्षीय उमाशंकर गांव के साथियों के साथ नेपाल में मजदूरी करने जा रहे थे। कोल्हुई से बोलेरो पर सवार होकर सोनौली के लिए जा रहे थे, अभी वह नौतनवा कस्बा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर छपवा तिराहे से आगे एक मैरिज हॉल के सामने पहुंचे थे कि एक बाइक को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई । बोलेरो का फाटक अचानक खुल गया और उमाशंकर बोलेरो के फाटक के बीच दब गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बोलेरो में बैठे अन्य लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बोलेरो को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी मीरा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें