फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के मैदान पर भिडे़ शिक्षक और अनुदेशक

Mon, 03 Dec 2018 12:46 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
खेल के मैदान पर भिड़े शिक्षक और अनुदेशक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज खेल मैदान में चल रहे जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान रविवार को अचानक हंगामा शुरू हो गया। करीब 10 मिनट तक चले हंगामे में शिक्षक और अनुदेशक आमने सामने आ गये। एक शिक्षक ने अनुदेशक को खेल मैदान में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बाद में वरिष्ठ शिक्षकों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। मामले की जानकारी होने पर सदर कोतवाल एवं बीएसए ने दोनों पक्षों की बातों को सुनकर शांत कराया। कुछ देर बाद अनुदेशकों के साथ करीब पचास बच्चे कोतवाली पहुंचे। बच्चों ने मारपीट होने की बात पुलिस को बताई।  
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार में तैनात अनुदेशक संदीप कुमार शर्मा पीजी कॉलेज खेल मैदान पर मौजूद रहे। इस बीच कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम को लेकर एक शिक्षक से बहस हो गई। आरोप है कि शिक्षक ने गुस्से  में आकर खेल मैदान पर संदीप को मारा पीटा। अन्य शिक्षकों ने दोनों को हटाकर मामले को शांत कराया। घटना की जानकारी होने पर कोतवाल सदर ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद करीब पचास की संख्या में बच्चे कोतवाली पहुंच गए। अनुदेशकों के साथ कोतवाली पहुंचे बच्चों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। उधर, बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि मारपीट होने की बात बेबुनियाद है। धक्कामुक्की हुई थी। दोनों पक्ष को समझाकर विवाद खत्म करा दिया गया। अगर कोई शिकायत करेगा तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें