फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की सिंचाई कर रहे युवक की मौत  

Sun, 03 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के मानिक तलाब के रिसालपुर निवासी सुधीर यादव शनिवार को खेत में पानी चला रहे थे। जहां अचानक गिर गए। आस पास खेतों में कार्य कर रहे  लोगों ने जब देखा कि वह देर तक नहीं उठे। तब लोग पास जाकर देखे। तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


रिसालपुर निवासी मोती यादव के एकलौते बेटे सुधीर (28) शनिवार को गांव के पास ही खेत में पानी चला रहे थे। अचानक वह खेत में गिर पड़े। आस पास खेतों में कार्य कर रहे लोगों ने देखा वह देर गिरे पड़े है। ऐसे में लोग पास जाकर देखे। तो वहां वह मृत पड़े थे। इसकी जानकारी परिजनों को होते ही लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। चूंकि वह अपने मां-बाप के एकलौते बेटे थे। ऐसे में परिवार के चिराग को बुझने को लेकर गांव में कोहराम मच गया है। लोग मौत का कारण हार्ट अटैक होना बता रहे है।  एसओ पुरंदरपुर चंद्रेश यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें