फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर वृद्धा की हत्या का आरोप

Thu, 23 Jun 2016 12:08 AM IST
mahrajganj
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंगल बड़हरा के टोला चौरी में बुधवार को उलाहना लेकर गई वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप दो भाइयों पर लगा है। जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन


पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा टोला चौरी निवासी झुईला देवी बुधवार को अपने घर में मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि बगल में रहने वाले मिथुन के घर में शादी थी। रिश्तेदार भी आए थे। जूठे पत्तल झुईला देवी के दरवाजे पर चले गए।

इसकी उलाहना लेकर वह बुधवार को मिथुन के घर गई थीं। इस दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि मिथुन व धर्मेद्र ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने दोनों भाइयों पर हत्या का आरोप लगाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। एसओ अमरजीत यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें