फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले बेटे ने गला दबा कर मां को मार डाला

Fri, 15 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
मां की हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फरेंदा के गुजरौलिया में जमीन विवाद को लेकर बुधवार रात सौतेले बेटे ने साथी की मदद से मां की हत्या कर दी।  तहरीर के मुताबिक दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बृजमनगंज क्षेत्र के गुजरौलिया के सेमरहवां टोला निवासी अजीजन बुधवार रात करीब आठ बजे खाना खाकर सोने चली गईं। रात करीब नौ बजे बेटा जलालुद्दीन ने मां की शरीर में कोई हरकत नहीं देखा। टटोलने पर मौत की जानकारी हुई। बेटे में इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को थाने लाई। जलालुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर सौतेला भाई असी मोहम्मद व सहाबुद्दीन पर जमीन विवाद में गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया। जिस पर एसओ विनोद राव ने दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। बताया कि मामले की जांच पुलिस कर रही है। 

गुजरौलिया के सेमरहवां निवासी स्व. मुसाफिर की पहली पत्नी के बेटे असी मोहम्मद और सौतेली मां के बीच नल लगाने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर अजीजन ने तहसील दिवस से लेकर थाना दिवस व अफसरों का चक्कर लगा चुकी थी। तहसीलदार द्वारा दरवाजे पर नल लगवाने का निर्देश दिया जा चुका था। सौतेले बेटा असी मोहम्मद लगातार विरोध कर रहा था। नतीजा हत्या के साथ निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें