पंपिंग सेट से पानी चलाने के विवाद में पकरडीहा गांव में गुरुवार को कुछ लोगों ने एक भाई- बहन समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। घटना के तीनों को सिर फट गया। पीड़ित परिजन घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पकरडीहा गांव निवासी विजय यादव का आरोप है कि उसका बेटा मनीष गुरुवार को पंपिंग सेट से पानी चलाने गया था। आरोप था बोरिंग सांझे में हुई थी,बावजूद उसके पट्टीदार पानी चलाने से मना कर रहे थे।
बेटे ने विरोध किया तो लोगों ने पिटाई शुरू कर दी। बचाव में गई बेटी पूजा और बूढ़ी मां प्रभावती को भी लोगों ने मारापीाटा। इस संबंध में पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया । तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।