नवलपरासी जिले के मनहरी में भीषण आग लगने से छह घर जलकर राख हो गए। वहीं घारी में बंधे 20 पशुओं की मौत हो गई।
बुधवार की सुबह 11 बजे मनहरी वार्ड नंबर नौ निवासी इम्तियाज दर्जी के घर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग भीषण रूप धारण कर पास के छह घर व घारी (झोपडी का पशुशाला ) को अपने आगोश में ले लिया।
आग की चपेट में आने से घारी में बंधे 20 पशु जलकर मर गए वहीं एक घर में रखा गैस सिलिंडर दगने से गांव मे अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के कारण आग पर काबू पाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे बारिश होने पर लोगों ने आग पर काबू पाया।