फरेंदा। गुरुवार सुबह कस्बे के मॉडल शाप की साफ-सफाई करने गई नाबालिग के साथ रेप के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला फरेंदा थाना क्षेत्र के कस्बे के मॉडल शाप पर बगल के गांव की एक महिला साफ-सफाई करने रोजाना जाती थी। तीन दिनों के लिए महिला कहीं बाहर गई तो उसकी बेटी मॉडल शाप पर जाने लगी। गुरुवार की सुबह लड़की सफाई कर रही तो दुकानदार ने उसको दबोच लिया और उसके साथ मनमानी करने लगा।
लड़की के चिल्लाने पर अगल-बगल के लोग आ गए तब जाकर उसने लड़की को छोड़ा। लड़की घर आकर परिवार के लोगों को बताई। पिता के साथ थाने पहुंची बालिका ने दुकानदार दिनेश शर्मा के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का प्रयास व पाक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर संपूर्णानंद तिवारी का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।