फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसाें में छह घायल, तीन गंभीर

Sat, 30 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
फरेंदा। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।   
विज्ञापन
बृजमनगंज क्षेत्र के कोल्हुई मार्ग पर गुरुवार की रात करीब 11 बजे के करीब दो बाइकों की आपस में टक्कर हो जाने से सिद्धार्थनगर के बिदिया निवासी प्रेम वर्मा व बृजमनगंज क्षेत्र के हरपुर दुबौलिया निवासी सच्चिदानंद को गंभीर चोटें आईं।   दोनों घायलों को 108 नंबर की एंबुलेंस से सीएचसी बनकटी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर अनियंत्रित बाइक से गिर कर बनकटवां सिद्धार्थनगर निवासी रामचंदर वर्मा व धीरू निवासी गोरख रामपुर को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
  तीसरी घटना बाइक से गिर कर फरेंदा डड्वार निवासी रंभा देवी व पुरंदरपुर के बरगदवां निवासी रामप्रीत को गंभीर चोट लगी। सभी घायलों को सीएचसी बनकटी से इलाज के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल युवक ने  दम तोड़ा

ठूठीबारी। पड़ियाताल पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बृहस्पतिवार की देर रात मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।   बरगदवां थानाक्षेत्र के शीशगढ निवासी समसुद्दीन (40) बृृहस्पतिवार की शाम पड़ियाताल स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर साइकिल से घर वापस आ रहे थे तभी नौतनवां ठूठीबारी मार्ग स्थित पड़ियाताल मंदिर के दक्षिण डगरुपुर जाने वाले रोड पर ठूठीबारी के तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
  जिससे साइकिल सवार समसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घर वालों को जानकारी हुई तो आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए निचलौल सीएचसी ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत देेखते हुए डाक्टरों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देररात समुशुद्दीन ने दम तोड़ दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें