सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म के आरोपी श्रीपाल यादव नामक बाबा को गिरफ्तार कर लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म तथा धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
महिला ने अपनी तहरीर में कहा है कि 20 दिसंबर की रात वह अपने पति के साथ पकड़ी चौबे निवासी श्रीपाल यादव नामक बाबा के पास बीमारी का इलाज कराने गई थी। कुछ देर बाद श्रीपाल ने उसके पति को बुलाया और बहाना बनाकर कहीं भेज दिया। श्रीपाल यादव की बात मानकर पति चले गए।
उनके चले जाने के बाद श्रीपाल यादव ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी श्रीपाल के खिलाफ दुष्कर्म तथा धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को जेल भेज दिया जाएगा।