फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता ने जान देने की कोशिश की

Tue, 10 May 2016 12:19 AM IST
maharajganj
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
नौतनवांमें तहसील क्षेत्र के ग्राम चड़लहां निवासी एक महिला ने सोमवार की दोपहर में घर में रखी कीटनाशक दवा खाकर जान देने की कोशिश की।  दो महीने पहले उसके साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से वह क्षुब्ध थी। पीड़ित का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
  महिला का कहना है कि घटना के समय उसका पति रोजगार के सिलसिले में विदेश में था। जबकि ससुर चलने-फिरने में असमर्थ हैं। दो मार्च की रात 11 बजे उसके घर में गांव का एक व्यक्ति घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने की धमकी देने पर उस व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जानमाल के डर से वह चुप रही। घटना के संबंध में पांच मार्च को पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद उसे तीन दिन तक थाने में बैठाए रखा गया। लेकिन पुलिस ने न तो केस दर्ज किया और न ही आरोपी केे खिलाफ कोई कार्रवाई की। वह न्याय पाने के लिए एसपी और डीआईजी से भी मिली। लेकिन निराशा ही हाथ लगी। कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर उसने जान देने की कोशिश की। एसओ रामायण यादव का कहना है कि प्रथमदृष्टया घटना संदिग्ध पाए जाने के बाद जांच में मामला फर्जी पाया गया। इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें