पानीपत में व्यक्ति ने पत्नी और बेटी के साथ की शर्मनाक हरकत
महराजगंज। नगर के एक प्राइवेट हास्पिटल में मंगलवार की शाम को किशोरी के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 376डी, पाक्सो एक्ट 325 व एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि किशोरी अस्पताल में भर्ती अपने परिवार के सदस्य को खाना पहुंचाने गई थी।
मौका पाकर अस्पताल के कर्मचारियों ने ही उसे दबोच लिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे मुंह नहीं खोलने की धमकी दी। किशोरी ने आपबीती परिवार वालों को बताई तो हंगामा शुरू हो गया। इंस्पेक्टर सुधीर सिंह का कहना है कि तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन, किशोरी के साथ बलात्कार की जांच रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि प्रतिद्वंद्वी हास्पिटल के डाक्टर सोशल मीडिया के माध्यम से बलात्कार का दुष्प्रचार कर रहा है। इससे अन्य स्थानीय डाक्टरों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है।