फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल शॉप में बालिका के साथ रेप का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Fri, 22 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुष्कर्म
विज्ञापन
फरेंदा। एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के करीब दुकान साफ करने गई बालिका के साथ दुकानदार ने रेप का प्रयास किया। बालिका के चिल्लाने पर अगल-बगल के लोग दौडे़ तब आरोपी बालिका को छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन


  फरेंदा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला कस्बे के ही एक शराब की दुकान की रोजानासाफ-सफाई का काम करने जाती थी। तीन दिनो से महिला कहीं किसी काम से बाहर गई हुई थी। तो उसकी बारह वर्षीय पुत्री मां की जगह पर सफाई करने  के लिए जाने लगी। वृहस्पतिवार की सुबह सात बजे के करीब पुत्री दुकान पर सफाई करने गई तो दुकानदार दिनेश शर्मा बालिका के साथ मनमानी करने लगा।

घर आकर उसने आपबीती बतायी। पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इंस्पेक्टर संपूर्णानंद तिवारी का कहना है कि लड़की के पिता की तहरीर पर दिनेश शर्मा के खिलाफ रेप का प्रयास व 3/4 पास्को एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें