फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में नैनसर के व्यक्ति की मौत

Wed, 13 Dec 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे में भिड़े वाहन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फरेंदा। बाइपास पर खड़ी ट्रक में टकरा जाने सें बाइक सवार की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनो का दी। गोरखपुर जनपद के पीपीगंज नैनसर निवासी विनोद कुमार त्रिपाठी 50 मंगलवार को दिन में नौतनवां रिस्तेदारी में गये थे ।
विज्ञापन


शाम के करीब सात बजे बाइक सें वापस पीपीगंज लौट रहे थे। अभी वह फरेंदा बाइपास पर पहुंचे थे कि सामने सें आ रही वाहन के हेड लाइट सें चकाचौध होकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में घुस गये। जिससे गंभीर रूप सें घायल हों गये। घटना की सूचना पाकर पहुंचे एसओ सत्येन्द्र बहादुर सिंह ने घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गये । जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

विनोद की मौत की सूचना घर वालो को मिलते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते विलखते बनकटी अस्पताल पहुंचे जहां पर लोगो का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। घर कें लोगो ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करते थे। उसी कें सिलसिले में नौतनवां गयें थे। उनके तीन लड़के व एक लड़की हैं। उनकी मौत से परिवार के ऊपर दु:खो का पहाड़ टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें