फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर युवक की मौत

Thu, 04 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे की बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अड्डा बाजार। बाबू पैसिया गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार की भोर में  रोडवेज बस से कुचलकर एक 40 वर्षीय शख्स की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मानसिक रोगी बताया गया है। चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव और बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार की भोर में रोडवेज बस सोनौली से गोरखपुर की ओर जा रही थी। नौतनवां थाना क्षेत्र के बाबू पैसिया के पास एक व्यक्ति बस के पहिया के नीचे कुचल गया। लोगों ने बताया कि वह मानसिक रोगी था। अक्सर इधर-उधर भटकते दिख जाता था। हालांकि उसका नाम व पता कोई नहीं बता सका। पुलिस का कहना है कि मौके की स्थितियां बता रही हैं कि चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया है। नौतनवां थानाध्यक्ष रामायण यादव ने बताया कि वाहन और शव कब्जे में ले लिया गया है। sकार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें