फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल-कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 22 Oct 2018 12:51 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
पिस्टल-कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, जेल भेजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक निर्देशन पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद होने पर उसे एक कपडे़ की दुकान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि रविवार को कोतवाली पुलिस जांच के दौरान एक कपड़े की दुकान के समीप पहुंची तो एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया। नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम शरदेन्दू मिश्र उर्फ राजन मिश्र निवासी ग्राम राजमंदिर थाना पनियरा बताया। तलाशी में उसके कब्जे से एक पिस्टल व 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर पता चला कि आरोपी शातिर अपराधी है। उस पर कई जिलों में हत्या व लूट जैसी गंभीर धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना पनियरा में वह हिस्ट्रीशीटर है। थाना कैंट जनपद गोरखपुर, बलिया, कुशीनगर जिले में भी हत्या व लूट जैसे मामलों में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें