बागपत। काठा गांव निवासी सुमन पत्नी कृष्ण ने बताया कि रविवार की रात में आठ बजे के लगभग वह पड़ोसी के यहां दूध के पैसे मांगने गई । जब वह उसे घर पहुंची तो उसने देखते ही गली-गलौच शुरू कर दी। उससे लात घूंसों से मारपीट कर घायल किया। धमकी दी कि यदि रुपये मांगे तो जान से मार देंगे। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागी। सोमवार की सुबह महिला ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।