फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 18 Aug 2018 12:57 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल/नौतनवां (महराजगंज)। भारत - नेपाल सीमा के एसएसबी पथलहवां वीओपी के पास गश्त के दौरान शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे एक बाइक से 450 शीशी नेपाली व 100 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


 एसएसबी के मुख्य आरक्षी रामसिंहासन यादव ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे सीमा पर गश्त के दौरान नेपाल से भारतीय सीमा में बाइक से एक व्यक्ति प्रवेश करते हुए दिखाई दिया। जिसे रोक कर जांच की गई तो बाइक पर लदी बोरी में 450 शीशी नेपाली व गैलन में 100 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निचलौल थाना क्षेत्र के गांव पिलवारी के नवका टोला निवासी गोलू बताया। उन्होंने बताया कि पकडे़ गए व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर सीमा पर शुक्रवार को बीओपी भगवानपुर एसएसबी ने जांच के दौरान एक व्यक्ति को नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया। भगवानपुर बीओपी के एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट प्रभाकर सिंह ने बताया कि भगवानपुर सीमा के पास जांच के दौरान नेपाल की ओर से एक युवक साइकिल पर कुछ सामान लेकर आ रहा था। उसे रोककर तलाशी लिया तो बोरे में रखा 329 शीशी नेपाली शराब बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजा चौधरी ग्राम हथिअहवा टोला मैनिहवा थाना नौतनवां बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें