फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोग से परेशान वृद्ध ने की खुदकुशी

Sat, 30 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
महराजगंज। पड़री बुजुर्ग में अर्धनिर्मित मकान में शुक्रवार को वृद्ध व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि कुष्ठ रोग से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की है। घटना के संबंध में मृतक के पोते ने पुलिस को आत्महत्या के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के बड़हरा लक्ष्मीपुर निवासी सुरेश चौधरी अपने पोते शत्रुघ्न चौधरी सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़री बुजुर्ग में तीन साल से रामनिवास के किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार की सुबह उनकी लाश घर के बगल में सूर्यनारायण तिवारी के अर्धनिर्मित मकान में फंदे से लटकी मिली। आसपास के लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घटना के संबंध में शत्रुघ्न ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि उनके बाबा को कुष्ठ रोग था। इससे वह परेशान थे। उनका इलाज भी चल रहा था। कुष्ठ रोग से आजिज आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि चर्म रोग से परेशान वृद्ध ने आत्महत्या की है। पीएम के बाद कोई खास तथ्य नहीं मिलने पर लाश घर वालों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें