फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पंद्रह लाख नेपाली करेंसी पकड़ी

Fri, 13 Jan 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आजमगढ़ विदेशी करंसी - फोटो : self
विज्ञापन
सोनौली/नौतनवां। सोनौली और नौतनवा पुलिस ने भारत से नेपाल आने जाने वालों के वाहनों की चेकिंग के दौरान साढ़े पंद्रह लाख नेपाली करेंसी बरामद किया है। तीन लोगों से कुल दस लाख नेपाली और चालीस हजार भारतीय रूपये बरामद कर तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गुरुवार शाम चुनाव आयोग के निर्देश पर सरहद पर चले एक अभियान में सोनौली पुलिस ने तीन लोगों के पास से दस लाख तीन हजार नेपाली और चालीस हजार नो सौ भारतीय रुपये बरामद किया है।
विज्ञापन


रुपयों के बारे में सही जानकारी नहीं देने के कारण पुलिस ने रुपयों को जब्त कर लिया है। पकड़े गए दो लोग नौतनवां जायसवाल मुहल्ला और मधुबन नगर के व्यापारी बताए जा रहे हैं जबकि एक सोनौली में ट्रांसपोर्टर है। चौकी प्रभारी सोनौली राज प्रकाश सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर वाहन चेकिंग के दौरान तीन लोगो से रुपये बरामद किया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।

खुनआ चौराहे पर बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान चार लोगों के कब्जे से लगभग पांच लाख नवासी हजार नेपाली एवं बावन हजार भारतीय करेंसी बरामद की है। खबर के मुताबिक नौतनवां पुलिस खनुआ चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रह थी। उसी दौरान सोनौली की तरफ से आ रहे बाइक पर सवार नौतनवां निवासी अबरार लारी के कब्जे से एक लाख सैंतीस हजार नेपाली व तैंतीस हजार भारतीय मुद्रा, विकी श्रीवास्तव के कब्जे से दो लाख पच्चीस हजार नेपाली, अमरीश जायसवाल के कब्जे से एक लाख सत्ताइस हजार व आठ हजार नेपाली, अशोक जायसवाल के कब्जे से एक लाख तीन हजार नेपाली व चौदह हजार भारतीय मुद्रा बरामद की है। एसओ बृजेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि बरामद करेंसी के बारे में पकडे़ गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पकडे़ गए लोगों का कहना है कि उनकी सोनौली में दुकान है। जहां से रोज की ब्रिकी का पैसा लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें