फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के पूर्व गृह राज्य मंत्री की सुरक्षा वापस

Mon, 30 Nov 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेपाल के पूर्व गृह राज्य मंत्री देवेंद्र राज कंडेल के गनर को नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने निलंबित कर उनकी सुरक्षा हटा दी है। पूर्व गृह मंत्री व उनके समर्थकों पर ठूठीबारी थाने में अपहरण, धोखाधड़ी का केस है।
विज्ञापन

नेपाल के पूर्व गृह राज्य मंत्री ने पिछले महीने ठूठीबारी के उज्जवल और गड़तौल ललितपुर निवासी सद्दिक पर पिस्टल और नशीली दवाएं रखने का आरोप लगाया था।

मुकदमा दर्जकर नेपाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर ठूठीबारी के लोगों ने दो दिन तक उज्जवल के समर्थन में बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने ठूठीबारी थाने में पूर्व गृहराज्य मंत्री कंडेल व उनके समर्थकों पर अपहरण व धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि गृह राज्य मंत्री ने पुलिस को बताया कि हमलावर शूटर से गनर दीपक ने मुझे बचाया। जांच के दौरान  केन्द्रीय जांच टीम ने दीपक को अपने साथ काठमांड़ू लेती गई।
नेपाल अनुसंधान की टीम ने भारत केे असलम, उज्जवल सिंह, गड़तौला की पत्नी सुनीता सिंह, सुरेश यादव, मुबारक, सद्दीक, सुरेन्द्र यादव व नेपाल के नवलपरासी जिले के कमल थापा का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें