फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों ने सीबीआई जांच पर जोर दिया

Mon, 19 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अनशन कर रहे अंकुर मणि का हाल जानने पहुंचे सदर विधायक सुदामा प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। शिक्षक नेता स्व.सुरेंद्रमणि त्रिपाठी हत्याकाण्ड की सीबीआई द्वारा जांच कराने की मांग को लेकर उनके पुत्र अंकुरमणि त्रिपाठी ने जिला अस्पताल में 6वें दिन भी आमरण अनशन जारी रखा। उन्होंने कहा कि अनशन स्थल पर अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया। प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण परिवार दुखी है। प्रशासन की मंशा हत्यारों को बचाने की है। इसीलिए वह अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्हाेंने कहा कि जब तक मेरी मांग को प्रशासन स्वीकार नहीं करेगा तब तक अनशन अनवरत चलता रहेगा। 
विज्ञापन


इस आमरण अनशन को फरेंदा व सदर विधायक विनोदमणि तथा सुदामा प्रसाद ने अपना समर्थन दिया। विधायक विनोदमणि ने कहा कि इस मामले में हम नौजवानों के साथ है। उनकी मांग सहीं है। मामले की जांच सीबीआई द्वारा होनी चाहिए। वह इसे मुख्यमंत्री के सामने 21 दिसंबर को रखेंगे ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। सदर विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान आमरण अनशन स्थल पर प्रभाकर द्विवेदी, राजेश्वर मिश्रा, नरेन्द्र त्रिपाठी, अविनाश त्रिपाठी, अंचल पाण्डेय, पीसी पाण्डेय, गोविन्द मिश्रा मानवेन्द्र दूबे, प्रमोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें